बोलेरो की टक्कर लगने से 6 वर्षीय बालक घायल
रेवती (बलिया) नगर के दिमागी चट्टी के समीप बोलेरों वैन से टक्कर लगने से रविवार के दिन वार्ड नंबर 2 निवासी दिव्य प्रकाश चौबे का 6 वर्षीय पुत्र आदित्य प्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर से बाहर चट्टी के तरफ जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो से टक्कर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद लोग उसे लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुनीत केशरी


No comments