Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राम जानकी मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू




रेवती (बलिया) क्षेत्र के हडिया कला ग्राम सभा स्थित राम जानकी मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन मुख्य पुजारी मदन पांडेय  सुनील दीवाना, नीलेश पांडेय आदि द्वारा विधिवत पूजन व वेदमन्त्रोचर के साथ शुरू किया गया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक काशी विश्वनाथ पीठ के अवकाश प्राप्त लिपिक जनार्दन पांडेय ने बताया कि यहां 31 वषों से हरेक साल अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होता है। सोमवार को पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित किया जाता है। श्री पांडेय ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान आयोजन समिति के बीडीसी सदस्य दिलीप पांडेय, अधिवक्ता राजमंगल पांडेय, रोहित पांडेय,ओम प्रकाश गौतम, गणेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।


 पुनीत केशरी

No comments