जिसको गुरु पर विश्वास होता है, उसका किसी प्रकार का नुकसान नही होता : भवानी नंदन यति जी महाराज
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के हजौली गांव स्थित बाबा के पोखरा प्रांगण में शनिवार के दिन रामहित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सिद्ध पीठ हथियाराम मठ गाजीपुर के पीठाधीश्वर पवहारी श्री भवानी नंदन यति जी महाराज रहे। जिसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,पूर्व मंत्री नारद राय सहित अन्य लोग शामिल हुए।
शिष्यों को आशीर्वचन देते हुए भवानी नंदन यति जी महाराज ने कहा की बिना गुरु का आज तक किसी को ज्ञान हुआ ही नही, जिस प्रांगण में हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं यहां पर दुर्गा मां का मंदिर है, जिसका जिर्णोद्धार के लिए पर्यटन मंत्री से बात किया हूं। बहुत जल्द ही मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा,वहीं जिलाधिकारी से तालाब के सुंदरीकरण तथा एक अस्पताल की मांग किया हूं जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि भगवान राम को भी अपना गुरु बनाना पड़ा,इसलिए सभी को गुरु दीक्षा लेनी चाहिए,चाहे कोई भी गुरु हो। मैं यहां आया हूं मुझे बहुत ही गर्व है कि हमारे शिष्य सभी आसपास के गांव से आकर एक दूसरे से मिलजुल कर इतने बड़े आयोजन किए है। जिसको गुरु पर विश्वास होता है, उसका किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है भगवान भाव के भूखे होते हैं इसलिए हम कभी भी अपने देवी देवता या साधु संतों का पूजन करें तो भाव मन में होना चाहिए। उनको बस भाव ही पसंद है इस मौके पर भाजपा नेता राज नारायण, श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरि सिंह,करुणेश सिंह, शालू सिंह,सौरभ सिंह,जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, रजनीश राय, अरविंद सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार सहित अन्य थानों कि फोर्स मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments