चार वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया चालान
रेवती (बलिया) वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि रामपुर गांव में सन 2012 में हुई मारपीट की घटना के आरोपित भृगुनाथ पांडेय, देवकी नंद पांडेय , हरिशंकर पांडेय,शशि प्रकाश पांडेय निवासी गण रामपुर को संभावित जगह पर दबिश देकर चालान न्यायालय कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments