तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप, महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज
मनियर, बलिया। तेज रफ्तार गाड़ी चलाने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला तहरीर दी पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गम्हारी स्थान की निवासी शुभावती देवी ने थाना अध्यक्ष मनियर को आवेदन देकर चार युवकों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और आपत्ति जताने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर 6 मार्च को शाम 6:00 बजे के बाद मुकदमा दर्ज किया है। सुभावती देवी ने बताया कि वे अपने भतीजे अमित राजभर पुत्र ( मुन्ना राजभर) के साथ जा रही थीं। उसी समय गुलशन यादव (पुत्र स्व. मुनमुन यादव, ग्राम खरीद, थाना सिकंदरपुर), रोशन यादव (पुत्र प्रमोद यादव, पुरुषोत्तमपट्टी), शिवशक्ति उर्फ राजा यादव (पुत्र मुन्ना यादव, बिजलीपुर) और विशाल यादव (पुत्र अरुन यादव, पुरुषोत्तमपट्टी) तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। मेरे भतीजे अमित ने चेतावनी दी, "इतनी तेज गाड़ी मत चलाओ, किसी को चोट लग जाएगी।" इससे गुस्साए आरोपी भतीजे को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और बुरी तरह पीट दिया। बीच-बचाव में सुभावती को भी घायल कर दिया।शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
मनु तिवारी


No comments