इंडेन गैस के प्रबंधक को मनबढ़ युवक ने मुफ्त सिलेंडर देने के लिए हड़काया
रेवती (बलिया) गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती के कुंआपीपर गांव स्थित गोदाम पर रविवार को दिन में प्रबंधक राजेश गौतम को एक मनबढ़ युवक ने कैम्पस में घुस कर धमकाते हुए मुफ्त सिलेंडर देने की मांग की। तथा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से गोदाम पर मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया।
प्रबंधक गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं के केवाईसी के साथ सिलेंडर की डिलेवरी का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कुआपीपर गांव निवासी बी के भारद्वाज नामक युवक गोदाम के अंदर घुसा तथा मुफ्त सिलेंडर के लिए मुझको धमकाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद केवाईसी का कार्य कर रहे छेड़ी गांव निवासी मैनेजर अजीत प्रताप कर्मी को कहा कि जल्दी केवाईसी का पर्ची दो नहीं तो गोदाम सील करा दुंगा। मेरे प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने पर मौके से युवक फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
पुनीत केशरी


No comments