Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रेवती में अगले सप्ताह से पुनः शुरू होगी होम डिलीवरी




रेवती (बलिया)  डिमांड के साक्षेप में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर की आपूर्ति होने से गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का दबाव अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। जानकारी के अभाव में जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी नही हो पाया है। उन्हें थोड़ी दिक्कत हो रही है। एजेंसी पर केवाईसी के लिए सुबह से लाईन लग जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती पर महिला व पुरूष उपभोक्ताओं के केवाईसी के लिए अलग अलग काउंटर लगे हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी बलिया द्वारा सभी एजेंसियों पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 

गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती के संचालक राजेश गौतम ने बताया कि हमारे केंद्र से संबद्ध 32 हजार उपभोक्ता हैं। 60% उपभोक्ताओं का केवाईसी हो चुका है। शेष लोगों की केवाईसी का कार्य प्रतिदिन जारी  है। हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है। अगले सप्ताह से होम डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।


पुनीत केशरी

No comments