पट्टे की जमीन पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर चोरी एवं पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने का मामला थाने पहुचा। पुलिस करवाई में जुटी
मनियर, बलिया। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक व्यक्ति की पट्टे की जमीन पर से हरे पेड़-पौधे काटकर क्षतिग्रस्त करने और जेसीबी से 3 फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी चोरी करने का मामला सामने आया है। पिडीत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है बडा़गाव निवासी पीड़ित गुलाम वारिस पुत्र अब्दुल निवासी बड़ागांव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 30 वर्ष से हरियाली पट्टा उनके नाम से दर्ज है। कुछ समय के लिए प्राथी मुंबई गए थे, उसी दौरान किसी ने उनकी जमीन पर चार बड़े पेड़ काट डाले, अन्य पौधों को क्षतिग्रस्त किया और जेसीबी से करीब तीन फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी उठा ली।पीड़ित ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है । बताया कि शनिवार को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। रविवार को पुलिस जांच के लिए आई और दोनों पक्षों को सोमवार सुबह थाने बुलाया है। गुलाम वारिस ने कहा, "मेरी जमीन की हरियाली नष्ट कर दी गई, अब न्याय चाहता हूं।"थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने पुष्टि करते हुए बताया कि कल तहरीर मिली थी। मामले को जांच के लिए राजस्व टीम को सौंपा गया है। उचित कार्रवाई होगी।
मनु तिवारी


No comments