Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने निकाली पदयात्रा, जनसभा में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,पदयात्रा के दौरान उमड़ा जन सैलाब

 



गड़वार (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक उपेन्द्र तिवारी ने रविवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला में पदयात्रा निकालकर लोगों से जनसंपर्क किया। यह पदयात्रा सुबह 8 बजे बीका भगत स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई। पदयात्रा मुख्य बाजार,कन्या जी के पोखरा,रतसर इंटर कॉलेज,पंचायत भवन कार्यालय, संपूर्णानंद इंटर कॉलेज होते हुए गांधी आश्रम चौराहा पहुंची,जहां जनसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। रास्ते भर लोगों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उपेन्द्र तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से राहत दिलाई है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलने की बात कही।साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों,महिलाओं और बेटियों के हित में लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,टुनटुन उपाध्याय,मनोज सिंह,विजय गुप्ता,रमेश सिंह,विजय वर्मा, टुन्ना सिंह,योगेश राय,रिंकू,धनसेर वर्मा,चन्दन,वेद प्रकाश समेत कई लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: डी.पाण्डेय

No comments