Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में बांए पैर में लगी गोली




गड़वार(बलिया) थाना गड़वार व एसओजी के संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार का इनामिया चोर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर के पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा.315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस.315 बोर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी एवं थाना गड़वार की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। शनिवार की देर रात को गड़वार पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जोगापुर श्माशन घाट नहर के समीप इनामिया वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयासरत थी। आरोपित द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस ने आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिससे वांछित बदमाश थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव निवासी सेंगर नट के बांए पैर में गोली लग गई। पुलिस द्वारा पुछताछ करने में घायल बदमाश सेंगर नट पुत्र हरेंद्र नट द्वारा बताया कि थाना गड़वार,थाना सुखपुरा व थाना नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गई थी। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा इलाज के लिए रतसर सीएचसी भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि 25 हजार का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments