पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गड़वार (बलिया) थाना गड़वार पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक नाजायज चाकू व एक डंडा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नीरज यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित अभियुक्त मु.अ.सं.-93/2026 धारा से संबंधित झिंगुरी चट्टी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल से आ रहे तीन
आरोपितों पीयूष कुमार,अमर कुमार तथा आशीष चौरसिया निवासीगण रतसर कला को गिरफ्तार किया गया। तीनों पर विधिक कार्यवाई करते हुए के न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने अवैध चाकू व डंडा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज यादव,हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव,कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार व कांस्टेबल इमरान शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पांडेय


No comments