बुधवार की शाम आई आंधी पानी के चलते पूरी रात और दिन भर विद्युत आपूर्ति रही ठप्प, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
रेवती (बलिया) बुधवार की शाम नगर क्षेत्र में आई आंधी पानी के चलते पूरी रात व गुरूवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रही। लघु कुटीर उद्योग धंधे, लोगों के घरों में लगे इंन्वटर बैट्री सभी ठप्प रहा । पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
सीएचसी के मुख्य गेट के पास बरगद का विशाल पेड़ धराशाई हो एक व्यक्ति के मेडिकल की गुमटी में गिर गया। संयोग से कोई घायल नही हुआ। रेवती - दतहां, रेवती मून छपरा के बीच तथा कुआंपीपर रेलवे क्रासिंग के समीप पेड़ गिरने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। आस पास के लोगों तथा पुलिस के प्रयास से आवागमन बहाल हुआ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता आनंद प्रकाश जायसवाल का कहना है कि हुसेनाबाद पावर प्लांट से रेवती के बीच कई जगह पेड़ की डाल विद्युत तार पर गिर गई है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चल रहा है।
पुनीत केशरी


No comments