Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएचसी पर स्टाप की भारी कमी से चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित




रेवती (बलिया) सीएचसी रेवती पर स्टाप की कमी से चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रभारी अधीक्षक सहित दो चिकित्साधिकारी कार्यरत हैं। प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार के अवकाश पर रहने से एक मात्र चिकित्साधिकारी डॉ धर्मराज द्वारा पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी देखनी पड़ रही है। तीन फार्मासिस्ट में एक अशोक यादव के घर शादी के चलते अवकाश पर है।  जिससे कार्यरत दो फार्मासिस्ट संदीप शर्मा व राजकुमार यादव पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। सबसे बड़ी विडंबना है कि दवा वितरण के लिए ट्रेनिंग पर आए आधा दर्जन से युवकों की समयावधि पूर्ण होने से उनका कार्य समाप्त हो चुका है। अकेले फार्मासिस्ट को दवा वितरण, मेडिकल बनवाने से लगाए कुत्ते व बंदर काटने का टीका लगाने में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। वैसे आयुष चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ अनिता यादव, डॉ बद्री राज यादव द्वारा ओपीडी देखने से चिकित्साधिकरी को दिन में कुछ सुकून रहता है । किन्तु नाईट ड्यूटी के चलते अतिरिक्त दबाव झेलनी पड़ रही है। 

इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार का कहना है कि अतिरिक्त चिकित्साधिकारी की नियुक्ति व स्टाफ की संख्या बढ़ाए जाने के संबंध में सीएमओ बलिया को सूचना दी गई है।




पुनीत केशरी

No comments