पागल बंदर के आतंक से लोगों में दहशत
रेवती (बलिया) नगर के वार्ड नंबर 4, 7,9, 10 ,12 आदि वार्डों में एक पागल लंगूर बंदर के आतंक से लोगों में काफी दहशत व्याप्त है। बीते दो माह के अंदर उक्त बंदर एक दर्जन से अधिक लोगों को कांट चुका है।
शुक्रवार को दिन में वार्ड नंबर 4 निवासी 30 वर्षीय उर्मिला देवी किसी कार्य से बाजार में आ रही थी। अचानक सरेराह सड़क पर आकर उक्त बंदर महिला के पैर में दो जगह काट कर भाग गया। इसके कुछ अंतराल पर वार्ड नंबर 9 निवासी 28 वर्षीय पिंकी देवी को को भी बंदर काट लिया। आस पास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला उर्मिला देवी को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे एम्बुलेंस से तत्काल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि पिंकी का उपचार के सीएचसी पर किया गया। चार दिन पूर्व इसी बंदर ने छत पर सोए वार्ड नंबर 7 निवासी 18 वषीय कल्लू सोनी को सोते समय पैर में काट कर घायल कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा ने वन विभाग व अन्य संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से उक्त बंदर का रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ अन्यत्र जंगल में छोड़वाने की मांग की है।
पुनीत केशरी


No comments