Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मौनी बाबा स्थल तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर के सौन्दर्यीकरण के ग्राम प्रधान ने परिवहन मंत्री को दिए ज्ञापन




रेवती (बलिया) विकास खंड रेवती के विशुनपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान अर्जुन सिंह चौहान ने लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर उनसे भेंट कर मौनी बाबा स्थल व पंचमुखी हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने के संबंध में ज्ञापन देकर संबंधित मंत्री इसे पूरा कराने की मांग की। मंत्री दयाशंकर सिंह ने ज्ञापन को सहर्ष स्वीकार करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर इस संबंध में सार्थक प्रयास किए जाने का अनुरोध किया है। 

दिए गए ज्ञापन में प्रधान ने बताया कि दहताल से सटे बभनौली गांव में स्थित मौनी बाबा व पंचमुखी हनुमान मंदिर की क्षेत्र में काफी ख्याती है। नगर क्षेत्र के बहुसंख्य श्रद्धालुओं यहां दर्शन पूजन करने के लिए नियमित रूप आते हैं। स्व० रामानंद शर्मा चेयरमैन के कार्यकाल में यहां  मई माह में 15 दिनो तक पशु मेला व मीना बाजार लगता था। वाराणसी, गाजीपुर, बक्सर जैसे सूदूरवर्ती जनपदों से दुकानें आती थी। जिससे रात में मेले में काफी चहल-पहल रहती थी। उनके निधन के पश्चात आयोजन बंद हो गया।




पुनीत केशरी

No comments