बोर्ड परीक्षा में डीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज रतसर की छात्रा डिंपी चौरसिया ने जनपद में छठवीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन
गड़वार(बलिया) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परीक्षाफल में अपनी गौरवमयी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी जिले के टॉप टेन सूची में छठवीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल परीक्षा में डिंपी चौरसिया ने 600 में से 564 अंक प्राप्त कर जिले में 6 वीं रैंक हासिल की। इसी प्रकार शिवम यादव ने 600 में से 549,आदित्य गुप्ता ने 600 में से 536 तथा दरक्षा ने 600 में से 525 अंक हासिल किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में भी ताहिर खान ने 500 में से 423, आरिफ राजा 500 में से 415,आकाश यादव ने 500 में से 411 अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक और प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण छात्रों के सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बर्धन किया। संस्था प्रबंधक ने छात्रों के सफलता का श्रेय उनके दृढ़ निश्चय कठिन परिश्रम एवं सजग अनुशासन को देते हुए कहा कि इनकी सफलता में कुशल एवं अनुभवी शिक्षक गण एवं अभिभावक गण का मार्गदर्शन व निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रिपोर्ट : डी.पांडेय


No comments