लंगटू बाबा इन्टर कालेज हंडिया कला की छात्रा पल्लवी गुप्ता, इन्टर की परीक्षा में रही जिला टाप
रेवती (बलिया) क्षेत्र के लंगटूबाबा इन्टर कालेज हरिहाकला की इन्टर की छात्रा पल्लवी गुप्ता ने इस बार इन्टर की परीक्षा में 93.40% से जिला टाप किया है। पल्लवी गुप्ता को 500 में 467 अंक मिला है।
बांसडीह थाना क्षेत्र के सलेमपुर - शंकरपुर गांव निवासी संजय गुप्ता की पुत्री है। संजय गुप्ता बिहार के सिवान में प्राईवेट कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करते हैं। मां ललिता देवी सामान्य गृहणी है। हाईस्कूल में पल्लवी गुप्ता का 89% रहा है। जिला टाप करने से इसके परिवार में खुशी का माहौल है। पल्लवी से बड़ा भाई आकाश गुप्ता टी डी कालेज बलिया से बी.एससी कर रहा है। इससे छोटा अर्जुन गुप्ता हाईस्कूल में तथा छोटी बहन तन्नवी गुप्ता कक्षा 9 की छात्रा है।
पल्लवी गुप्ता गांव में कोचिंग के साथ घर पर नियमित रूप से दो तीन घंटे पढ़ाई करती है। पल्लवी ने बताया आगे आईटीआई करेगी।
पुनीत केशरी


No comments