Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएचसी रेवती पर ह्यूमन पेपिलोमा से बचाव हेतु चलाया जा रहा अभियान


रेवती (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर एच पी वी hpv ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सीएचसी पर पांच बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया है अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि यह गर्भाशय गीवा कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है 14 से 15 वर्ष तीन माह तक की बच्चियों को  अस्पताल पर बुधवार एवं शनिवार को टीका मुफ्त में लग रहा है । डॉ. प्रवीण कुमार ने रेवती क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी बच्चियों का समय से टीकाकरण जरूर कराए ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। इस दौरन डॉक्टर धर्मराज, डॉक्टर बद्री यादव, डॉक्टर अनीता यादव, शशि सिंह , वीरेंद्र सिंह ,अरविंद सिंह, ए एन म अंकिता पटेल ने सहयोग किया।



पुनीत केशरी

No comments