थाने पर जमी हुई है गंगापुर में मिले मोटर्र बम की जांच के लिए आजमगढ़ से पहुंची टीम
मनियर, बलिया । बांसडीह मनियर मार्ग स्थित गंगापुर में ईंट भट्ठे के लिए निकाले गए मिट्टी से बने गड्ढे में मछली मारते समय मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे मोर्टार जैसे बस्तु मिलने के मामले मे डिस्पोजल करने के लिए एवं जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई थी। बलिया स्थित फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की इसके बाद आजमगढ़ से फोरेंसिक जांच टीम बुलाई गई। जिसके प्लाटून कमांडर प्रमोद कुमार यादव बम निरोधक स्क्वाड प्रभारी आजमगढ़ देर रात करीब 2:00 बजे फॉरेंसिक टीम आई और मोर्टार जैसे वस्तु को थाने पर ले जाकर सुरक्षित रख दिया गया था।थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक जांच टीम थाने पर मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो बाराबंकी से निष्क्रिय करने वाले यंत्र डिमोलिशन सेट ( निष्क्रिय यंत्र) मंगाया गया है जैसे ही पहुंचेगी निष्क्रिय किया जाएगा सूत्रों के माने तो यह सेना द्वारा प्रयोग किया जाता है जो अंधेरी में 30 सेकंड तक उजाला देता है अभीतक मोर्टार जैसे मिली बस्तु का डिस्पोजल नहीं हुआ है। मनियर जैसी जगह में यह वस्तु कैसे आई? इसकी चर्चा जोरों पर है ।सूत्रों की माने तो इस बात की चर्चा है कि इस क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे नजदीक नेपाल से मिलता जुलता है। कहीं यह वास्तु नेपाल के रास्ते मनियर क्षेत्र में तो नहीं आई ।इस वस्तु पर चांद सितारे का चिन्ह बना होने के कारण उसे पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि इस विषय पर अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। नहीं कोई अधिकारिक बयान पुलिस द्वारा जारी किया गया है। यह बम कहां से कैसे आया यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
मनु तिवारी


No comments