Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

औचक निरीक्षण में सहकारिता अधिकारी मिले गैरहाजिर



बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।



डीएम ने प्रांतीय पीआरडी कार्यालय का निरीक्षण कर आगामी चुनाव के मद्देनजर पीआरडी जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने और जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी, डीडीओ आनंद प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments