कार्यकर्ताओं के योगदान से ही मुकाम तक पहुंची भाजपा : शेषनाथ आचार्य
गड़वार(बलिया) नगर पंचायत रतसर में शनिवार को एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में सर्व प्रथम भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा शेषनाथ आचार्य द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत इस कार्यक्रम के प्रवक्ता प्रांतीय सदस्य उपेन्द्र पाण्डेय ने भाजपा के इतिहास एवं पूर्व महामंत्री अनुसूचित मोर्चा शेषनाथ आचार्य ने भाजपा के कार्य पद्धति तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय,भरत राय,जिला मंत्री एवं आईटी सेल संयोजक नितेश मिश्रा द्वारा भाजपा के सिद्धांतों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। शेषनाथ आचार्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना, संगठन विस्तार और उन नेताओं व कार्यकर्ताओं के योगदान,जिनकी बदौलत पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्य को बेहतर ढंग से समझाया जा रहा है, ताकि वे आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से पहुंचा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेफना विधानसभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय व संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने किया। इस मौके पर सच्चितानंद सिंह,देवेन्द्र गिरि,विजय गुप्ता, मनोज सिंह,सतीश मिश्रा,गुलाब चौहान, शंभू वर्मा,अशोक सिंह, वेद प्रकाश खरवार, विनय शुक्ला, देवनाथ राजभर,सोनू सिंह, राम प्रवेश राजभर, चंदन राम,मनोज यादव,शमीम अंसारी,योगेश राय, अर्जुन सिंह,गीता वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments