Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को गड़वार पुलिस ने 30 हजार रुपए वापस कराए

 



गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गड़वार गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 2 सितम्बर  2025 को साइबर फ्राड के माध्यम से 30,011,18 रूपए की धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई,साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप पांच अप्रैल को धोखाधड़ी की गई 30 हजार से अधिक रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल हफिज,हेड कॉ.भीम कुमार(कम्प्यूटर ऑपरेटर),आरक्षी लवकुश गुप्ता की अहम भूमिका रही।


रिपोर्ट : डी.पांडेय

No comments