नामित सदस्यों का कराया गया शपथ ग्रहण
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उ० प्र० सरकार द्वारा नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में नामित सदस्यगणों क्रमशः कौशल कुमार राम, पृथ्वी राज पाण्डेय तथा गुप्तेश साहनी को तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा स्व० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, मंडल भाजपा अध्यक्ष भोला ओझा, सुशील श्रीवास्तव, ओंकार नाथ ओझा, मुन्ना कुंवर, रवि उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
पुनीत केशरी


No comments