Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मोबाइल चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया,चोरी का मोबाइल बरामद




गड़वार(बलिया) गड़वार पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाला एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया वहीं चोरी की गई एक मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को को वादी मुकदमा द्वारा मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में थाना गड़वार पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात

पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 88/2026 धारा से सम्बन्धित एक  बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरिपुर जिगनी मार्ग के पास से समय चोरी के सामान (एक ओप्पो मोबाईल) के साथ नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज,कां.जितेन्द्र यादव,कां.मो. आवेश,कां.मो. आसिफ शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments