सीसीटीवी चोरी करने वाले एक आरोपी युवक व एक बाल अपचारी गिरफ्तार,कब्जे से दो सीसीटीवी कैमरा बरामद
गड़वार (बलिया) गड़वार थाना पुलिस टीम को सीसीटीवी चोरी करने वाले एक आरोपी व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं आरोपियों के कब्जे से दो सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम को सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वादिनी मुकदमा द्वारा अपना सीसीटीवी कैमरा चोरी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था,जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 89/2026 से सम्बन्धित आरोपी सुमित गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ग्राम कनैला थाना गड़वार व एक बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना के आधार पर चांदपुर चट्टी के पास से चोरी के सामान (2 अदद सीसीटीवी कैमरा) के साथ गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज,हेड कां.रामेश्वर यादव, कां.मो.आवेश,कां. जितेन्द्र यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments