Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से अगलगी की घटना में आधा दर्जन किसानों के अरमान जलकर हो गए राख



गडवार(बलिया) क्षेत्र के घोसवती गांव में अज्ञात कारणों से लगी अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक किसानों के लगभग आठ बीघा खड़ी गेहूं का फसल के साथ अरमान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के शुक्रवार को घोसवती गाँव निवासी हरेराम यादव,मिथिलेश यादव,श्रीभगवान बिंद,मंजू देवी, मनोज पाण्डेय, रामजस बिंद,राम आसरे बिंद,जवाहर बिंद सुवाष बिंद की खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया। सुचना मिलते ही मौके पर गड़वार थाना,सुखपुरा थाना तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किए। वहीं खेत में खड़ी फसल देख किसान भविष्य के सुनहरे सपने देखने लगे थे, लेकिन कुदरत ने तो मानों उनके सपनों पर ही पहरा लगा दिया है। बटाईदार भी उहापोह में है। किसानों ने अपने अरमानों को अपने आंखों से जलते देखा। लोगों का कहना है कि इस साल तो परिवार का पेट भरना ही मुश्किल हो गया है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments