Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मोटरसाइकिल के धक्के से 5 वर्षीय बालक घायल

 



मनियर, बलिया : थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी दारा तिवारी का 5 वर्षीय पुत्र ओमदीप तिवारी शुक्रवार को मोटरसाइकिल के धक्के से बुरी तरह से घायल हो गया आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त बालक प्राथमिक विद्यालय मनियर  से पढ़ कर दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रहा था मनियर बांसडीह मार्ग पर  गंगापुर पुर स्थित जेपी जन सेवा केंद्र के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उक्त बच्चे को धक्का मार दिया जिससे बालक दाहिना पैर फैक्चर हो गया।परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल चले गए।

मनु तिवारी

No comments