Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लगी विकराल आग, तीन परिवार बर्बाद: लाखों का सामान जलकर राख



मनियर (बलिया) क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा अंतर्गत गायघाट में शुक्रवार कि दोपहर रामाशंकर पासवान के घर से अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन परिवारों का सब कुछ छीन लिया इस तपती धुप में खुले आसमान में रहने को विवस । मिली जानकारी के अनुसार रामाशंकर पासवान उर्फ सरल पासवान के रिहायशी मकान में अज्ञात  कारणों से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी बृजकिशोर पासवान व राजकुमार पासवान के घर तक फैल गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। राजकुमार पासवान की पत्नी शैल देवी ने बताया कि उनके सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकदी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा कपड़े, लत्ता-चौकी व अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। इसी तरह, सोनी देवी पत्नी बृजकिशोर पासवान के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकदी जल गए। उनके घर में रखे कपड़े, साइकिल, अनाज, चावल, गेहूं सहित अन्य जरूरी सामान भी भस्म हो गया। रामाशंकर पासवान के परिवार ने भी भारी क्षति की बात कही है। पछुआ हवा जोरों पर होने से आग तेजी से फैली, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

मौके पर मनियर थाने की पुलिस, पीआरबी टीम और क्षेत्रीय लेखपाल संजय राम पहुंचे। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाई, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में आग से बचाव के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि खुली आग, छोटे-मोटे शॉर्ट सर्किट या लापरवाही से ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और प्रशिक्षण की मांग उठाई है।


मनु तिवारी

No comments