एपेक्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित,मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
गड़वार(बलिया) कस्बा क्षेत्र के बभनौली ग्राम स्थित एपेक्स स्कूल में मंगलवार को कक्षा नर्सरी से नौवीं एवं ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तथा कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दिन विद्यालय में एक शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित होकर उनका अंक पत्र प्राप्त किये एवं बच्चों तथा विद्यालय के विकास में अपने सुझाव भी दिए। विद्यालय के संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय एवं प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय ने अपनी कक्षा की मेधा सूची में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। अंक पत्र और स्मृति चिन्ह प्रकार विद्यार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अभिभावक गण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments