Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शांति और अपराध नियंत्रण हमारी प्रथम प्राथमिकता में रहेगी : नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी



मनियर बलिया ।थाना क्षेत्र में शांति और अपराध पर कड़ाई बरतना प्रथम प्राथमिकता रहेगा नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मेरी प्राथमिकता में रहेगा कि थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। यहां के लोग शांति महसूस करें। अपराध पर नकेल कसी जाएगी। पहले की अपेक्षा यहां लोग शांति महसूस करेंगे।"त्रिपाठी ने थाने पहुंचते ही स्थानीय पत्रकारों को बुलाकर परिचय प्राप्त  किया। उन्होंने बताया कि मनियर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में शांति बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। "हमारी टीम सक्रिय रहेगी। गस्ती बढ़ाई जाएगी, खुफिया तंत्र मजबूत होगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा और समस्याओं का त्वरित समाधान हमारा लक्ष्य है," उन्होंने कहा कि मनियर थाना क्षेत्र बलिया जिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कभी-कभी छोटे-मोटे विवाद और अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं।  ग्रामीणों ने त्रिपाठी की प्रभारी पद का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब इलाके में चोरी, झगड़े जैसी घटनाओं पर पूर्ण रोक लगेगी। कहा कि वे थाना क्षेत्र के सभी गांवों का दौरा करेंगे, पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे और शांति समितियों को सक्रिय बनाएंगे। विशेष रूप से त्योहारों और चुनावी मौसम में सतर्कता बरती जाएगी।

स्थानीय पत्रकारों ने उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। मनियर के निवासी अब उम्मीद भरे नजर आ रहे हैं कि नया नेतृत्व इलाके को अपराध मुक्त बनाने में सफल होगा।


मनु तिवारी

No comments