पंचायत सहायकों को संचारी रोगों के रोकथाम की दिलाई गई शपथ
रेवती (बलिया) विकास खंड के हुसेनाबाद ग्राम पंचायत में आयोजित पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुबहड, बेलहरी व बेरूआरबारी तीन ब्लाकों के पंचायत सहायकों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने पंचायत सहायकों को अपने घर, मुहल्लें और ग्राम पंचायतों में बेहतर साफ सफाई के लिए सभी को प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि विकास खंड रेवती के ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निगरानी की जा रही है। किसी ग्राम पंचायत में साफ़ सफाई में लापरवाही पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
पुनीत केशरी


No comments