Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कंपोजिट विद्यालय के बालिकाओं को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी





 रेवती (बलिया) बीआरसी रेवती परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । उपनिरीक्षक सचिन सरोज, महिला कांस्टेबल ज्ञान्ती तथा सुनैना द्वारा  महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समस्या होने पर  हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस सेवा ,1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामिनी देवी व समस्त अध्यापक मौजूद रहे।





पुनीत केशरी

No comments