Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ,घर-घर जाएंगी टीमें




बेरुआरबारी (बलिया) स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० वरुण ज्ञानेश्वर ने बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आशा,एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। सर्वे के दौरान क्षय, कुष्ठ,बुखार,मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी,ताकि समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि अभियान में शिक्षा विभाग,नगर निकाय और ग्राम पंचायतों का सहयोग भी लिया गया है। स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा,वहीं गांवों में साफ-सफाई, फागिंग और एंटी- लार्वा के छिड़काव कराएं जाएंगे। इस मौके पर डा०एस.के. सिंह,डा०आर.के. श्रीवास्तव, डा०प्रमोद शुक्ला,डा०देवेन्द्र यादव,बीपीएम विनय कुमार,बीसीपीएम संतोष सिंह,धर्मेद्र सिंह,रमाशंकर यादव,मुकेश, संपति,संतोष,अरूण कुमार,राघवेन्द्र आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments