Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने बाल अपचारी को पकड़ा, अपहृता को किया सकुशल बरामद



मनियर, बलिया। मनियर पुलिस ने धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई।अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत  थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।मंगलवार को उ0नि0 अंकित यादव अपनी टीम के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर सूचना पर मु0अ0सं0 12/26 के आरोपी बाल अपचारी  को दोपहर 12:23 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। अपहृता को बिना नुकसान सकुशल बरामद कर लिया गया। बताया जाता है उक्त बाल अपचारी मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहता था अपने ननिहाल से ही एक लड़की को भाग ले गया था परि जनों की तहरीर पर पुलिस उक्त बाल अपचारी पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही थी। नवागढ़ थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अंकित यादव,हे0का0 वकील कुमार,का0 भानु प्रताप यादव रहे।

मनु तिवारी

No comments