Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मदर्स डे पर सड़क दुर्घटना में एकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत

 



मनियर, बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के भदपुरा चांदू पाकड़ निवासी राजन गुप्ता 21 वर्ष की मदर्स डे पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है रविवार कि रात राजन गुप्ता उम्र लगभग 21 वर्ष रविवार कि रात अपने पड़ोस  में एक तिलक समारोह में गया था  वहां से खाना खाकर वापस लौट रहा था कि 12:30 बजे रात में एक ठेले से बाइक टकरा गयी व सड़क पर गिर गया।आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते समय मौत हो गयी ।मौत कि खबर मिलते ही घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एकलौत पुत्र के मौत के बाद माता पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा एक बहन थी जिसकी मौत 1 साल पहले हो चुकी है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।संतोष गुप्ता एवं उनकी पत्नी पूनम देवी के दो संतान थे दोनों संतानों का निधन हो गया। घटना हृदय  विदारक थी। परिजन शव का पोस्टमार्टम करना नहीं चाह रहे थे इसलिए पुलिस ने पंचनामा भरकर के शव को परिजनों को सूपूर्द कर दिया।



मनु तिवारी

No comments