Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नही पड़ा कि दर्दनाक सड़क हादसे में पति की चली गई जान, परिवार में पसरा मातम




गड़वार(बलिया) सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां चट्टी पर रविवार की शाम को बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक दीपक कश्यप की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव निवासी मुखराम कश्यप के पुत्र  दीपक कश्यप रविवार की शाम को किसी काम से  बाइक से बरवां चट्टी पर गया था।जहां बलिया की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को  अस्पताल भेजवाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।परिजन घायल युवक को मऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मृत युवक दीपक की शादी बीते 26 अप्रैल को सुल्तानपुर,मनियर निवासी नेहा कश्यप के साथ हुई थी।दीपक बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति का था। वह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण का कार्य करता था। पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नही पड़ा था कि दर्दनाक सड़क हादसे में पति की जान चली गई। घर में जहां कुछ दिन पहले तक खुशियों का माहौल था,वहां मातम छा गया।

घटना के बाद बस चालक व कंडक्टर मोके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने चली गई।वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments