Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से लगी आग से 4 परिवारों की प्लानी की दस झोंपड़ीयां सहित लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट




रेवती (बलिया)  क्षेत्र के भैसहा ग्राम पंचायत के मरौटी गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते 4 परिवारों की प्लानी की 10 रिहायशी झोपडिया , घर गृहस्थी का सारा सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं। 

रविवार की रात मरौटी गांव में सभी लोग सोये हुए थे। रात 12 बजे अचानक अज्ञात कारणों से हीरालाल यादव के झोपड़ी से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई। जो देखते देखते लालमोहन यादव, लखिया देवी तथा गोपाल यादव के झोपड़ी तक फैल गई। आग की लपटों के चलते गांव वालों के  सहयोग से घर की महिलाएं, बच्चें तथा मवेशी सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। गांव वालों के आग पर नियंत्रण के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस आग के चलते लखिया देवी व गोपाल यादव की दो, दो झोपड़ीयां , 30 बोरी गेहूं, 4 बोरी सरसों, एक पंम्पीसेट,दो साइकिल,तीन चौकी, सोने , चांदी के आभूषण, लगभग डेढ़ लाख रूपया, तथा हीरालाल यादव,लालमोहन यादव की तीन ,तीन झोंपडिया, बड़ा साईज के बक्सा में रखा वस्त्र ,गहना व गृहस्थी का सामान, मवेशी का चारा काटने वाली मशीन,चारपाई आदि  पीड़ित चारों परिवारों की लाखों रूपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। 

प्रधान मुन्ना राजभर ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए अपने स्तर से प्लास्टिक के तिरपाल व भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा हूं।



पुनीत केशरी

No comments