कंचनपुर गांव के समीप ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को स्लिप रोड से जोड़े जाने के लिए परिवहन मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की मांग
रेवती (बलिया) स्थानीय ब्लाक के विशुनपुरा ग्रामसभा के प्रधान व भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान के प्रतिवेदन पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिख कर रेवती - पचरुखिया मार्ग पर कंचनपुर गांव के समीप ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को स्लिप रोड सर्विस रोड के माध्यम से एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने का मांग किया है।
उक्त जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से नगर पंचायत, विकासखण्ड रेवती, रेवती रेलवे स्टेशन सहित दर्जनों गांवो की क्षेत्रीय जनता को आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगा।
पुनीत केशरी


No comments