Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शादी में डाल पर लाए गए साड़ी के विवाद में घराती बराती में हुई मारपीट में लड़की पक्ष के महिलाओं सहित पांच घायल, लड़की पक्ष ने शादी से किया इन्कार





रेवती (बलिया) दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव निवासी अजय गोंड की लड़की की निक्की कुमारी की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाजनपुर गांव निवासी पवन गोंड के लड़के विशाल गोंड से 11 मई को पचरुखा देवी गायघाट मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई थी। सोमवार को दिन में लड़का पक्ष बारात लेकर पचरूखा देवी मंदिर पहुंचा। स्वागत, सत्कार के पश्चात शादी का कार्यक्रम चल रहा था।  लड़की पक्ष द्वारा डाल - चढ़ावा पर लाए गए पांच अदद साड़ी को लेकर लड़का पक्ष से लड़की पक्ष से विवाद हो गया। वाद विवाद बढ़ने पर लड़की के पिता ने अपनी लड़की की शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से आक्रोशित लड़का विशाल व उसके साथ के दोस्तों ने डंडे व धारदार हथियार से जमकर मारपीट की। जिसके चलते लड़की पक्ष से लक्ष्मी देवी 37, रीता देवी 30, उमरावती देवी 25,जीतन 26 तथा कृष्णा 9 वर्ष घायल हो गए। इसमें कृष्णा को छोड़कर शेष उपरोक्त घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के पश्चात बिन शादी  लड़का सहित बाराती वैरंग लौट गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments