Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थाना परिसर में पुराने व सूखे 11 यूकेलिप्टस के पेड़ों की हुई नीलामी,एक लाख तेईस हजार रुपए की लगी सर्वाधिक बोली



गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को पुराने व सूखे यूकेलिप्टस के 11 पेड़ों की नीलामी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कई ठेकेदारों ने भाग लिया और बोली लगाई। सबसे अधिक बोली लगाने वाले सूर्योदय स्क्रैप इंटरप्राइजेज के मोहम्मद नसीम ने 1 लाख 23 हजार रुपए में इन पेड़ों को खरीदा। नीलामी के दौरान उपजिलाधिकारी नगर, तहसीलदार,क्षेत्राधिकारी नगर,प्रतिसार निरीक्षक बलिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया एवं थाना प्रभारी हितेश कुमार एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नीलामी के दौरान पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार संपन्न हुई।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments