Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रेन की चपेट में आने से घायल युवक की हुई मौत



रेवती (बलिया) रेवती सहतवार स्टेशन के बीच गायघाट गांव के समीप शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी 18 वर्षीय हिमांशु वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।  सहतवार थाना की डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल राघवेन्द्र चौधरी द्वारा घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

हिमांशु वर्मा दुधैला गांव से गायघाट आ रहा था। गायघाट गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेवती से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। रेवती पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा गया है। 

 मृतक युवक दो भाई हैं। पिता जय प्रकाश वर्मा ई- रिक्शा चलाकर परिवार की परवरिश करते हैं। जवान लड़के की असमय मौत से घटना वह काफी व्यथित हैं। मृतक की माता रिंकू देवी व छोटे भाई प्रियांशु का रोते रोते बुरा हाल है।




पुनीत केशरी

No comments