Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक फरार

 



मनियर,  बलिया । क्षेत्र के लोहटा चौराहे पर बुधवार की देर रात एक भारी भरकम ट्रक  अनियंत्रित होकर पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक बड़ागाँव की ओर से मनियर की दिशा में तेज रफ्तार में आ रहा था। पुलिया के पास अचानक आवाजें हुईं और ट्रक के पहिये फटने से तेज धमाका सुनाई दिया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग रात ही घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मौके पर ट्रक का बॉडी सड़क पर आ गया जबकि कुछ चक्के अलग-अलग जगह गिर गए और वाहन नहर में गिरने के बाद सड़क पर चढ़ा हुआ मिला।घटना की सूचना पहले से वही खड़ी 100 नंबर की गाड़ी के चालक को भी मिली, पर वह मौके पर सन्न रह गया। भीड़ जुटने के बाद कुछ समय के भीतर मनियर थाना की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि दुर्घटना के कुछ ही पलों बाद एक फोर-व्हीलर कार पीछे से आती दिखी, जिसमें चालक ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश करते हुए आगे बढ़ गया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ड्राइवर किसी को एक्सीडेंट  के कारण वाहन लेकर भागते हुए यहां पहुँचा और नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई।थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्राथमिक जांच में पाया गया कि रात में ड्राइवर को झपकी आने के कारण नियंत्रण खो गया होगा। ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीछे से आ रही कार के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कार पर बैठे लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर कार को पास नहीं दे रहा था।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments