मारपीट के मामलें में गिरफ्तारी न होने पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाना पर किया प्रदर्शन
रेवती (बलिया) 14 मई को हरिहकला ग्राम में यादव पक्ष के लड़कों ने पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय धर्मेंद्र बिंद को मार पीटकर घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल बलिया में इलाज चल रहा है। मामले के संबंध में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को दिन में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित हरिहाकला नवका टोला की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने रेवती थाने पर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत किया गया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गुरुवार को दिन में धर्मेंद्र को खाना पहुंचाने जा रहे उसके 18 वर्षीय भाई महेश और महेश के दोस्त 19 वर्षीय अंकित पासवान को सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली पेट्रोल टंकी के समीप यादव पक्ष के आधा दर्जन युवकों ने घेरकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल का कहना है कि लगभग एक माह पहले यादव व बिंद पक्ष में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। उसी रंजिश में दूसरी बार मारपीट हुई है। गुरुवार को बिंद पक्ष के साथ जो मारपीट की घटना हुई है उसकी तहरीर सहतवार थाना में पीड़ित पक्ष द्वारा दी जा रही है। तनाव को देखते हुए हरिहाकला में पुलिस तैनात कर दी गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बैरिया फहीम कुरैशी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुनीत केशरी


No comments