Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रधान संघ के जिलाअध्यक्ष श्री राम तिवारी उर्फ बबलू 3 दिन से हाउस अरेस्ट (नजर बंद)




मनियर, बलिया। सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति के संभावित फैसले की विरुद्ध लखनऊ के रमाबाई के मैदान में 20 मई को ग्राम प्रधानों द्वारा होने वाले विरोध प्रदर्शन के पूर्व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्री राम तिवारी उर्फ बबलू को  पुलिस प्रशासन द्वारा उनके पैतृक आवास ग्राम पंचायत बिशुनपुरा  में होमआरेस्ट ( नजर बंद) किए जाने के मामले पर कहा कि इससे प्रधानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है प्रधान संघ अपनी मांगों पर कायम है जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग किया था कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 मई को लखनऊ के रमाबाई के मैदान में प्रधानों का विरोध प्रदर्शन होना था विरोध प्रदर्शन सफल न हो सके इसलिए प्रशासन के लोगों द्वारा प्रधानों को नजरबंद किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का जिस प्रकार से दूसरे ग्राम पंचायत का आदमी ग्राम सभा के बाहर का कोई आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता तो फिर ग्राम सभा के बाहर के आदमी को प्रशासक बनाना समझ से परे है ग्राम सभा के विकास में चार चांद लगाने वाला प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। ताकि पिछले कार्यकाल की तरह 6 माह के लिए नियुक्त प्रशासकों द्वारा सरकारी धन की लूट खसोट ना हो सके।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments