Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान में चिलकहर ब्लाक के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित




गड़वार(बलिया) महिला शिक्षक संघ बलिया के तत्वावधान में वर्ष 2026 में चिलकहर ब्लॉक के समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक मंजू आशा सिंह, विन्ध्याचल सिंह, ओमप्रकाश एवं बब्बन यादव को अंगवस्त्र,माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की पूर्व जिला अध्यक्ष रंजना पांडेय,जिला अध्यक्ष किरण भारती, लक्ष्मी चौधरी,अंजू सिंह,शर्मिला सिंह, किरन यादव एवं अर्चना कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं तथा उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से संतोष यादव,जगन यादव एवं पुनीता यादव का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments