Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डा.आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग



गड़वार(बलिया) गड़वार-पियरिया मार्ग स्थित आंबेडकर कालोनी में स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को मंगलवार देर रात अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद काफी आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा की उंगली टूटी हुई है तथा दोनों पैर भी क्षतिग्रस्त हैं। सूचना मिलते ही मौके पर बस्ती के लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तत्काल मरम्मत कराई गई। वहीं ग्रामीणों ने नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नई प्रतिमा लगवाई जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना स्थल पर बसपा जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पांडेय,बसपा फेफना विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार,विधानसभा महासचिव महेश यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव,शंकर भारती,भाजपा नेता मन्नू सिंह,मुन्ना चौरसिया,सपा नेता बीरबल राम,अजीत सिंह,मुकेश सिंह,कौशल गोंड सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments