Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, साहब मेरी पुत्री को सकुशल बरामद कराया जाए नहीं तो मेरी पुत्री सहित पुरे परिवार की हो सकती है हत्या



 बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के छेड़खानी और पास्को एक्ट के अपराधियों द्वारा  अपहरण कर लिए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक बलिया को आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। कथित तौर पर नाबालिक पुत्री के हुए  अपहरण के पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार  20. 4.26 को मानिकपुर निवासी राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री के उपर मुकदमा दर्ज  होने के बाद  से ही सुलह करने के लिए बार-बार धमकी दि जा रही थी जिस के संबंध में पिता द्वारा थाने में बार-बार प्रार्थना दिया जा रहा था बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुआ आरोपी व उसके भाइयों व अन्य नामजदो द्वारा मुकदमा वापस नही लेने पर मेरी पुत्री को जान से मार दिए जाने की धमकियां भी दी गई थी। पिता के अनुसार जिस बात का डर था वही हुआ एसपी बलिया को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 19 मई को भोर में आरोपी सहित अन्य नामजद व अज्ञात अपराधियों ने मिलकर मेरी बेटी के अपहरण कर लिए। पिता द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप  के  अनुसार आरोपी पहले भी गिरफ्तार हुआ था लेकिन पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। नाबालिक बेटी के पिता ने अपनी नाबालिक बेटी की  सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाते हुए आरोपियों द्वारा व पूरे परिवार की हत्या की असंका  भी जताई है। घटना के संबंध में पीड़ित पिता द्वारा वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अखंड भारत समाचार नहीं करता है जिसमें पिता ने घटना के बारे में बताते हुए स्थानीय पुलिस की  कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया से मांग किया कि किसी तेज तर्रार दरोगा से आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए।


By- Dhiraj Singh

No comments