विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
रेवती (बलिया) नगर पंचायत सहतवार के श्री चैनराम बाबा की समाधि परिसर में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। पूर्णाहुति से पूर्व हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके पूर्व यज्ञाचार्य सुखदेव जी महाराज की देखरेख में आचार्य भीम शंकर पांडेय एवं उनकी विद्वत टीम द्वारा यजमानों से विधिवत पूजन अर्चन कराया गया। नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के दौरान विहंगम मेला में नित्य प्रति दिन हजारों लोगों का यज्ञ स्थल पर आगमन से मेला परिसर गुलजार रहा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह,सपा राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह आदि द्वारा अलग अलग समय में यज्ञ स्थल का परिक्रमा के साथ चैनराम बाबा की समाधि पर नमन किया गया। महायज्ञ व भंडारा के आयोजन में नगर पंचायत सहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, उनके टीम के सदस्य ध्रुव सिंह, राजेश्वर सिंह सहित भाजपा नेता व समाजसेवी अजय सिंह, रंजन सिंह , व्यापार मंडल के अरविंद गांधी आदि की सहभागिता रही। शान्ति व सुरक्षा के मद्देनजर सहतवार थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी पुलिस टीम के साथ लगातार मुस्तैद रहे।
पुनीत केशरी


No comments