डाकघर में हुई मारपीट के मामलें से संबंधित एक आरोपित गिरफ्तार
रेवती (बलिया) उप डाकघर रेवती में डाक सहायक अभिषेक सिन्हा के साथ हुई मारपीट से संबंधित एक आरोपित को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
उप डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत सरबहदी - मानपुर जिला नालंदा बिहार निवासी अभिषेक सिन्हा ने स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था प्रतिवादी गायघाट सहायक शाखा के पद पर कार्यरत एबीपीएम ने उनके मोबाइल पर 22 जनवरी 2026 को अश्लील गालियां और धमकी भेजी। 5 मई को कार्यलय में कार्यरत थे । एमबीपीएस कार से कार्यालय पर आई। उसके द्वारा मेरे मोबाइल पर भेजी गई गाली व धमकी के संबंध में पूछताछ किया तो पुनः गाली गलौज के साथ मारने दौड़ी। मौजूद कर्मियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद एमबीपीएम ने मोबाइल से किसी को फोन से सूचना दी। इस पर दस 12 कि संख्या में आए युवको द्वारा कार्यालय के अंदर घुस कर मेरे साथ मारपीट की गई। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि विवेचना के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक सचिन सरोज मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इस दौरान मुखबीर से सूचना मुकदमें से संबंधित प्रकाश में आए एक आरोपित अभिषेक पांडेय निवासी गांव छितरौली थाना बांसडीह कुशहर रोड पर दिखाई दिया है। उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद किया गया।
इस संबंध में सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि डाक सहायक के पद पर कार्यरत अभिषेक सिन्हा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर 5 मई को डाकघर कार्यालय परिसर में हुई मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हेतू 2 टीमों का गठन कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पुनीत केशरी


No comments