गोविष्टि यात्रा के क्रम में रेवती पहुंचने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का हुआ स्वागत
रेवती (बलिया) ज्योतिष्टपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गोविष्टि यात्रा के क्रम में गुरुवार को रेवती पहुंचने पर माल्यार्पण के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
शंकराचार्य ने बताया कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य गौ सेवा व गौ माता की रक्षा करना है। गौ माता को पशु सूची से हटाकर उन्हें माता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्पित हूं। शंकराचार्य का स्वागत करने वालो में संतोष तिवारी,ओम प्रकाश तिवारी,राम प्रवेश तिवारी, महाबीर तिवारी "फौजी", बीके समता दीदी, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments